-->
शीतल छाया ट्रस्ट के अध्यक्ष का संदेश !
मैं राहुल अरोड़ा, अध्यक्ष शीतल छाया ट्रस्ट होने के नाते ट्रस्ट के सभी कार्यों के लिए उत्तरदायी हूँ, शीतल छाया ट्रस्ट न केवल रूड़की बल्कि देश के अन्य क्षेत्रों मे भी जनहित के कार्यों मे लगा हुआ है, स्वयं सेवी समूह होने के नाते हम सजग प्रहरी की भांति हमेशा अपनी जिम्मेदरियों तथा दायित्वों के शुद्ध निर्वाह हेतु प्रतिबद्ध हैं। हमारा कार्य चिकित्सीय  कैम्प, रक्त कैम्प, गौ सेवा, वृक्षारोपण तथा गरीब एवं निसहाय लोगों की सहायता शिक्षा तथा चिकित्सा के रूप मे प्रदान करना है।

लोगों की सहायता तथा परमार्थ कार्यों की सिद्धि हेतु आप भी हमारे इस पुण्य यज्ञ में शामिल हो सकते हैं, शीतल छाया ट्रस्ट के माध्यम से आप निसहाय लोगों की सहायता कर सकते हैं, आप न केवल धन के द्वारा अपितु श्रम द्वारा भी यह पुण्य कार्य कर सकते हैं।